यमन में हथियार के गोदाम में विस्फोट, 10 की मौत, 35 घायल
05-Jul-2022 06:47 PM 4739
अदन 05 जुलाई (वार्ता/शिन्हुआ) यमन के दक्षिणी प्रांत अबयान में मंगलवार को एक हथियार के गोदाम में हुए विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और अन्य 35 घायल हो गये। एक सुरक्षा अधिकारी ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को यह जानकारी दी। स्थानीय सुरक्षा सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अबयान के लॉडर जिले में हथियारों के भंडारण के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक इमारत में भयंकर विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 10 लोग मारे गए और 35 से अधिक घायल हो गए। सूत्राें ने बताया कि घटना स्थल पर बचाव अभियान जारी है। अधिकारियाें ने मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी है। सूत्रों ने कहा कि विस्फोट के कारण आसपास के कई आवासीय भवन और व्यापारिक स्टोर भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। स्थानीय अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^