यश की सुपरहिट फिल्म 'गुगली' का बनेगा रीमेक
21-Jul-2022 06:13 PM 7866
मुंबई, 21 जुलाई (AGENCY) दक्षिण भारतीय सिनमा के सुपरस्टार यश की सुपरहिट फिल्म गुगली का रीमेक बनाया जायेगा। यश, फिल्म केजीएफ 2 की जबरदस्त सफलता के बाद पैन इंडिया स्टार बन गये हैं।यश ने केजीएफ 2 से पहले भी दक्षिण भारतीय सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इन्हीं में से एक सफल फिल्म है गुगली। यश की फिल्म 'गुगली' का रीमेक बनने वाला है। कन्नड़ भाषा में बनी 'गुगली' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी। निर्माता महेश दन्नावर ने इस फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में रीमेक बनाने का फैसला किया है। दन्नावर ने इस सुपरहिट फिल्म के रीमेक बनाने के अधिकार हासिल कर लिए हैं। अब इसे अलग-अलग भाषाओं में बनाया जाएगा।वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म गुगली में यश और कृति खरबंदा ने मुख्य भूमिका निभायी थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^