योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर को आमेर के दौलतपुरा में भाजपा की विजय संकल्प सभा को करेंगे संबोधित
18-Nov-2023 09:54 PM 1958
जयपुर 18 नवंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजस्थान विधानसभा आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनियां के समर्थन में 20 नवंबर को भाजपा की विजय संकल्प सभा को आमेर विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुरा में संबोधित करेंगे। श्री योगी दिल्ली हाइवे पर स्थित दौलतपुरा में सोमवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और आमेर विकास मॉडल को नई ऊंचाइयां देने के लक्ष्य के साथ डॉ. पूनियां सघन जनसंपर्क कर अपने आमेर विधानसभा के हर गाँव-हर ढाणी पहुंच रहे हैं जहां उन्हें का समर्थन मिल रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^