योगी गुरुवार से करेंगे ‘जनता दर्शन’
05-Jun-2024 09:14 PM 5853
लखनऊ, 5 जून (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार से एक बार फिर जनता दर्शन कार्यक्रम के जरिये जनता की समस्यायें सुनेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार योगी आदित्यनाथ प्रतिदिन सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और निराकरण के लिए अधिकारियों को तत्काल निर्देशित भी करेंगे। इस पहल से प्रदेश की जनता को अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने का अवसर प्राप्त होगा और साथ ही उसका तत्काल निराकरण भी संभव हो सकेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^