योगी के आश्वासन से टला झांसी के दस हजार घरों के टूटने का खतरा,अनशन समाप्त
02-Feb-2024 06:42 PM 7392
झांसी 02 फरवरी (संवाददाता) वीरांगना नगरी झांसी के डडियापुरा सहित आस पास के इलाके में लगभग 10 हजार घरों को तोड़ने के झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) के नोटिस के बाद शुरू हुआ आमलोगों का आमरण अनशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आश्वासन के बाद महापौर बिहारी लाल आर्य की मौजूदगी में शुक्रवार को समाप्त हुआ। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के आदेश पर झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने डडियापुरा, तालपुरा, पिछोर और झांसी खास आदि क्षेत्रों में आने वाले लगभग 10 हजार मकानों के ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया था। एनजीटी के आदेश के तहत शुरू की गयी कार्रवाई से इलाके की लगभग एक लाख की आबादी के सिर से छत छिनने का खतरा मंडराने लगा। अपने घरों को बचाने के लिए लोगों ने लगभग सभी संबंधितों अधिकारियों , जनप्रतिनिधियों और अन्य के सामने न्याय की गुहार लगायी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^