योगी के निर्देश पर 12 शहीद सैनिकों के आश्रितों के लिए जारी हुआ नियुक्ति पत्र
20-Feb-2024 11:44 PM 7644
लखनऊ, 20 फरवरी (संवाददाता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के 12 शहीद सैनिकों के आश्रितों को विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी देने के लिए नियुक्ति आदेश जारी किए गए। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर श्री योगी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद जवानों के परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। उत्तर प्रदेश के इन वीर सैनिकों ने आतंकवादी घटनाओं में कर्त्तव्यपालन करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^