योगी ने बागपत के अमन को सर्वोच्च युवा पुरस्कार से किया सम्मानित
12-Jan-2025 06:08 PM 2245
बागपत 12 जनवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में बागपत के होनहार युवा अमन कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सर्वोच्च युवा पुरस्कार स्वामी विवेकानन्द यूथ अवार्ड से सम्मानित किया। अमन कुमार के कार्यों व उपलब्धियों के दम पर पहली बार बागपत जिले ने अंतिम सूची में स्थान बनाया और यह जिले के इतिहास में प्रथम राज्य युवा पुरस्कार के रूप में दर्ज हुआ। राष्ट्रीय विकास एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में यह पुरस्कार जीवनकाल में एक बार प्रदान किया जाता है। युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल महानिदेशालय द्वारा स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती के अवसर पर लोकभवन, लखनऊ में स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों से अमन कुमार को विवेकानंद के विचारों का सजीव दीपस्तंभ मानते हुए स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा, प्रमाण पत्र, शॉल और 50 हजार राशि का चेक प्रदान किया गया। पुरस्कार राशि से अमन, स्वामी विवेकानंद के विचारों को साहित्य के माध्यम से युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^