योगी ने दिये प्रभावितों को 04-04 लाख की सहायता देने ने निर्देश
03-Mar-2024 11:47 PM 7633
लखनऊ 03 मार्च (संवाददाता)मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनपदों में आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर रविवार को गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 04-04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने राहत कार्यों को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि, तेज बारिश, आंधी-तूफान आदि आपदाओं से पशु हानि, मकान क्षति के मामलों में प्रभावितों को अनुमन्य आर्थिक सहायता अविलम्ब प्रदान की जाए। फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करते हुए शासन को आख्या उपलब्ध करायी जाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^