योगी ने पीलीभीत में किया 248 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण
06-Oct-2023 08:01 PM 2987
पीलीभीत 06 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश पीलीभीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस से 248 करोड़ रुपये की 26 परियोजनाओं का शिलांयास और लोकार्पण किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्यजीवों के संरक्षण के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी के परिणाम स्वरूप पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या दोगुनी हो गई है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) में पारिस्थितिक तंत्र और जैव विविधता के प्रमुख मिस मिंडोरी पैक्सटन की ओर से पीलीभीत टाइगर रिजर्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर का टाइगर एक्स टू अवार्ड दिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^