योगी ने प्रदेशवासियों को दी बैसाखी पर्व की बधाई
13-Apr-2024 06:03 PM 3270
लखनऊ 13 अप्रैल (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां गुरुद्वारा नाका हिण्डोला में खालसा सृजन दिवस पर प्रदेशवासियों को बैसाखी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी के लिए बैसाखी का यह पावन पर्व खालसा पंथ की स्थापना दिवस के रूप में प्रेरणा और प्रकाश का स्रोत है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन सन् 1699 में गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज ने देश और धर्म की रक्षा के लिए शक्तिपुंज के रूप में खालसा पंथ की स्थापना की। गुरु महाराज की कृपा से खालसा पंथ दुनिया में धर्म की ध्वजा पताका को बिना रुके बिना डिगे व बिना झुके बड़े गौरव के साथ आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^