योगी ने पुष्पवर्षा कर कांवडियों का किया अभिवादन
14-Jul-2023 08:18 PM 6643
लखनऊ 14 जुलाई (संवाददाता)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद मेरठ के पल्लवपुरम में दिल्ली-रुड़की मार्ग पर कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा की। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार उन्होंने कांवड़ यात्रियों का अभिवादन किया और उनकी पवित्र कांवड़ यात्रा के सकुशल सम्पन्न होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों से कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^