योगी ने वाराणसी में की विकास कार्यों की समीक्षा
06-Dec-2024 11:47 PM 5416
लखनऊ 06 दिसम्बर,(संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वाराणसी में विकास कार्यों की प्रगति एवं कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सर्किट हाउस सभागार में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर पूरा कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजनाओं की गुणवत्ता पर बल देते हुए कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी सम्बन्धित विभाग समन्वय से कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^