योगी सरकार विकास के लिए है कटिबद्ध : बृजेश सिंह
05-Jan-2025 08:47 PM 3727
जौनपुर, 05 जनवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री बृजेश सिंह ने रविवार को कहा कि प्रदेश में 2017 से योगी आदित्यनाथ के हाथों में बागडोर आने के बाद विकास का नया आयाम स्थापित हो रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में गांव से लेकर शहर तक सड़कों का जाल बिछ चुका है। योगी सरकार विकास के लिए कटिबद्ध है। देश के लोक निर्माण मंत्री बृजेश सिंह का जिले में पहुंचने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यम सिंह तनु व उनकी टीम ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री बृजेश सिंह को जिले के विकास के लिए कई सड़कों की मरम्मत व अन्य कार्ययोजना का ज्ञापन भी सौंपा गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^