यूएई और बहरीन में मैत्री मैचों के लिए 23 सदस्यीय भारतीय महिला फुटबॉल टीम घोषित
27-Sep-2021 07:21 PM 4228
कोलकाता, 27 सितंबर (AGENCY) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने सोमवार को यूएई और बहरीन में दो अक्टूबर से शुरू होने वाले मैत्री मैचों के लिए 23 सदस्यीय भारतीय महिला फुटबॉल टीम की घोषणा की। टीम के मुख्य कोच थॉमस डेनरबी ने टीम का चयन किया है। वर्तमान में जमशेदपुर में मौजूद भारतीय टीम आगामी बुधवार को दिल्ली पहुंचेगी, जहां से वह संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना होगी। यहां मेजबान टीम के खिलाफ दो अक्टूबर और चार अक्टूबर को ट्यूनीशिया के खिलाफ मैत्री मैच खेलने के बाद भारतीय टीम बहरीन पहुंचेगी, जहां वह बहरीन और चीनी ताइपे की टीम के खिलाफ क्रमश: 10 अक्टूबर और 13 अक्टूबर को मैत्री मैच खेलेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^