यूके और कनाडा से लौटे दो व्यक्ति निकले कोरोना संक्रमित
07-Dec-2021 08:03 PM 2569
भोपाल, 07 दिसंबर (AGENCY) यूनाइटेड किंगडम (यूके) और कनाडा से लौटे दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकले हैं और दोनों को ही यहां आइसोलेशन में रखकर उनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं। जीनोम सिक्वेंसिंग के जरिए पता चल सकेगा कि कहीं ये कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित तो नहीं हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि स्थानीय इब्राहीमगंज निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति हाल ही में यूके से लौटा है। वहीं नए भोपाल क्षेत्र निवासी 42 वर्षीय कनाडा से लौटा है। दोनों के सैंपल कोरोना संबंधी जांच के लिए कल लिए गए थे। आज उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आयी। इन दोनों को तत्काल आइसोलेट कर दिया गया है। इसके अलावा उनके संपर्क में आए लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। इस बीच भोपाल में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 72 हो गयी है। इनमें से 33 अस्पताल में भर्ती हैं और 39 का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। जिले में अब तक एक लाख तेइस हजार सात सौ छयालीस व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिनमें से एक लाख बाइस हजार छह सौ सत्तर कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं। भोपाल जिले में अब तक 20 लाख 50 हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज और 16 लाख 45 हजार से अधिक लोगों को दूसरा डोज भी दिया जा चुका है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^