यूक्रेन के रेलवे स्टेशन पर रॉकेट हमला, मृतकों की संख्या बढ़कर 50 हुई
08-Apr-2022 11:27 PM 2444
कीव, 08 अप्रैल (AGENCY) पूर्वी यूक्रेन के क्रामटोर्स्क रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को रूसी सुरक्षा बलों की ओर से दागे गए दो रॉकेट हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। क्षेत्रीय गवर्नर पावलो क्यारिलेंको ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। श्री क्यारिलेंको ने टेलीग्राम पर अपने पोस्ट में कहा, “ पचास लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से पांच बच्चे हैं। घायलों में से 12 की मौत अस्पताल ले जाने के बाद हुई।” उन्होंने आगे कहा कि हमले के बाद कुल 98 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 16 बच्चे, 46 महिलाएं और 36 पुरूष थे। गवर्नर ने आने वाले समय में और भी लोगों के द्वारा चिकित्सकीय सहायता लेने की उम्मीद जताई है। श्री क्यारिलेंको ने अपने पहले किए एक पोस्ट में कहा था कि स्टेशन में हमले के दौरान विस्थापित लोग काफी अधिक मात्रा में मौजूद थे, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^