यूक्रेन ने युद्ध समाप्त करने को लेकर दुनिया से एकजुटता का किया आग्रह
20-Sep-2023 04:23 PM 1995
कीव, 20 सितंबर (संवाददाता) यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने देश के खिलाफ रूसी आक्रामकता को समाप्त करने के लिए विश्व से एकजुट होने का आग्रह किया है। न्यूयॉर्क में एक भावुक भाषण में, श्री ज़ेलेंस्की ने कहा कि माॅस्को को "दुनिया को अंतिम युद्ध की ओर धकेलने" से रोका जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि रूस ने भोजन से लेकर ऊर्जा तक हर चीज को हथियार बनाया है। उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन जैसी अन्य आम चुनौतियों पर बातचीत करने से पहले मास्को को युद्ध करने से रोकना चाहिए। श्री ज़ेलेंस्की ने महासभा के वार्षिक अधिवेशन में भाग लेने वाले विश्व नेताओं से कहा, " यूक्रेन यह सुनिश्चित करने के प्रयास में लगा हुआ है कि रूसी आक्रमण के बाद दुनिया में कोई भी देश, किसी भी देश पर हमला करने की हिम्मत न करे।" उन्होंने कहा कि रूसी हथियारों पर लगाम लगाई जानी चाहिए। इस युद्ध शामिल लोगों को दंडित किया जाना चाहिए। श्री जेलेंस्की ने कहा कि निर्वासित लोगों को घर वापस आना चाहिए और कब्जा करने वाले को अपनी भूमि पर लौट जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "हमें इसे बनाने के लिए एकजुट होना चाहिए और हम इसे करेंगे!" उन्होंने मास्को पर यूक्रेनी बच्चों का अपहरण करके ‘नरसंहार’ करने का भी आरोप लगाया। मार्च में, अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) ने यूक्रेनी बच्चों को रूस में कथित गैरकानूनी निर्वासन पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया। ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी को रूस के प्रमुख सहयोगी के रूप में देखा जाता है, क्योंकि उनके देश ने रूस को लड़ाकू ड्रोन उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने महासभा में कहा, "अमेरिका ने यूरोपीय देशों को कमजोर करने के लिए यूक्रेन में हिंसा की आग भड़काई है। दुर्भाग्य से यह एक दीर्घकालिक योजना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^