यूपी के खिलाफ बंगाल छह विकेट से जीता
16-Dec-2022 09:28 PM 3868
कोलकाता 16 दिसम्बर (संवाददाता) चोटिल अनुष्टप मजूमदार (83) और कप्तान मनोज तिवारी (60 नाबाद) के बीच 97 रन की साझेदारी की बदौलत बंगाल ने रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप ए मुकाबले में उत्तर प्रदेश को छह विकेट से हरा कर छह अंक अर्जित किये। ईडन गार्डेन पर अनुष्टप ने पहले कौशिक घोष (69) के साथ टीम के लिये 95 रन जोड़े जबकि बाद में कप्तान मनोज तिवारी के साथ शानदार 97 रन की भागीदारी निभा कर अपनी टीम के लिये जीत का मार्ग प्रशस्त किया। रिंकू सिंह की गेंद पर अक्शदीप नाथ के हाथों आउट होने से पहले अनुष्टप 170 गेंद खेल कर दस चौके लगा चुके थे। यूपी की ओर से शिवम मावी ने दो विकेट चटकाये जबकि रिंकू और अंकित राजपूत के खाते में एक एक विकेट आया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^