यूपी में भाजपा का एकमात्र विकल्प सपा: अखिलेश
16-Mar-2022 11:19 PM 5025
लखनऊ 16 मार्च (AGENCY) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने अपने जनादेश से सपा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विकल्प मान लिया है। उन्होने कहा कि समाज के सभी वर्गों का समर्थन सपा के साथ है जिसका प्रमाण है कि पार्टी की सीटें और वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है। चुनाव के तुरन्त बाद बढ़ती महंगाई, खराब कानून व्यवस्था और बढ़ते अत्याचार से भाजपा के विरुद्ध जनता की नाराजगी और बढ़ गई है। श्री यादव ने कहा कि सच तो यह है कि भाजपा को संविधान और लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। वह छल-बल की राजनीति और धन-बल की ताकत की आजमाइश से सत्ता में बने रहना चाहती है। जिस तरह से भाजपा सरकार ने सरकार बनाई है वह किसी से छिपा नहीं है। ईवीएम से भाजपा को चुनावी जीत मिली है, नैतिक जीत समाजवादी पार्टी की है। भाजपा की ताकत पहले से घटी है। उन्होने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश में जो बुनियादी ढांचा तैयार किया था भाजपा ने उसे बर्बाद कर दिया। प्रदेश की जनता बधाई की पात्र है। उसने 2022 चुनाव में अपने मत से भाजपा को सबक सिखाने का काम किया है। भाजपा के विकल्प के रूप में समाजवादी पार्टी को चुनकर देश की राजनीति में बदलाव का भी संकेत दे दिया है। राजनीति में अब एकाधिकारी ताकतों को मतदाता प्रश्रय नहीं देगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^