यूपी में ‘इंडिया गठबंधन’ ने राजग को दी कड़ी चुनौती
04-Jun-2024 02:05 PM 6958
लखनऊ 04 जून (संवाददाता) उत्तर प्रदेश दोपहर 12 बजे तक कई चरणों की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) का इंडिया गठबंधन सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से आगे निकलता दिख रहा है। निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे तक मिले रुझानों में कांग्रेस और सपा गठबंधन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीति राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को कड़ी चुनौती दी है। भाजपा 37 और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) दो सीटों पर बढत बनाये हुये हैं वहीं सपा 33 और कांग्रेस सात सीटों पर बढ़त बनाये हुये हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^