यूपी में जाति देखकर हो रहा है एनकाउंटर : पाल
22-Sep-2024 11:20 PM 2858
जौनपुर, 22 सितम्बर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने आरोप लगाया कि सरकार जाति देखकर एनकाउंटर कर रही है और जाति देखकर स्थानांतरण भी किया जा रहा है। कुकड़ीपुर में स्व. सुभाष चंद्र यादव की पुण्यतिथि में श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होने कहा कि प्रदेश में जनता मूलभूत समस्याओं से दो चार हो रही है, वहीं प्रदेश के मुखिया जाति के आधार पर ट्रांसफर एवं पोस्टिंग कर रहे हैं और उनकी पुलिस जाति देखकर लोगों का फर्जी एनकाउंटर कर रही है। पूरे प्रदेश में अपराध चरम पर है जनता परेशान है प्रदेश को विकास की जगह विनाश की तरफ ले जाया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^