यूरोपीय देशों से मध्यप्रदेश में 78 हजार करोड़ रुपयों के निवेश संबंधी प्रस्ताव
30-Nov-2024 11:14 PM 8438
भोपाल, 30 नवंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उनकी यूनाइटेड किंगडम (यूके) और जर्मनी की छह दिवसीय यात्रा को उत्साहवर्धक बताते हुए आज कहा कि इन दोनों देशों के निवेशकों से राज्य में 78 हजार करोड़ रुपयों के निवेश संबंधी प्रस्ताव मिले हैं। डॉ यादव अपने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान यूरोपीय देशों की पहली यात्रा के बाद शाम को यहां लौटे। उनका यहां राजकीय विमानतल (स्टेट हैंगर) पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया। इसके बाद डॉ यादव ने देर शाम मुख्यमंत्री निवास में संवाददाताओं से चर्चा में निवेश प्रस्ताव संबंधी जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूके के निवेशकों की ओर से साठ हजार करोड़ रुपए और जर्मनी के निवेशकों ने 18 हजार करोड़ रुपयों के निवेश संबंधी प्रस्ताव दिए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^