यूसीसी देश के विकास और समृद्धि के लिए: जोशी
02-Jul-2023 08:13 PM 5287
जयपुर, 02 जुलाई (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने कहा है कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) वर्तमान में देश के विकास और समृद्धि के लिए है और जो देश हित में होगा मोदी सरकार वही काम करेगी। श्री जोशी रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत के संविधान में सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार का उल्लेख किया गया है। ऐसे में देश में दोहरी व्यवस्था कैसे चल सकती है। तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति से कदापि देश का विकास नहीं हो सकता। भाजपा समाज के सभी वर्गों को उन्नत करना चाहती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^