युवा हॉकी प्रतिभाओं को अपना कौशल दिखाने मंच है राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग
25-Apr-2024 08:22 PM 6450
नयी दिल्ली 25 अप्रैल (संवाददाता) हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग युवा हॉकी प्रतिभाओं को अपना कौशल दिखाने और उच्चतम घरेलू स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक मंच प्रदान करती है। रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में हॉकी इंडिया के महासचिव ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि लीग का पहला चरण 30 अप्रैल से नौ मई तक रांची में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भारत में महिला हॉकी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि अपनी तरह की यह पहली घरेलू लीग देश में शीर्ष महिला हॉकी प्रतिभा का रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिलेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^