…आज प्रजातंत्र खतरे में ही नहीं बल्कि समाप्त हो गया है : यशवंत
15-Jul-2022 11:21 PM 6561
पटना 15 जुलाई (AGENCY) विपक्षी दलों की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज प्रजातंत्र खतरे में ही नहीं बल्कि समाप्त हो गया है। श्री सिन्हा राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में अपने समर्थन के लिए शुक्रवार को पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं के साथ बैठक की। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बाद में विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, पश्चिम बंगाल के आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा की उपस्थिति में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा कि आज प्रजातंत्र खतरे में ही नहीं बल्कि समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपना नामांकन नहीं किया बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका नामांकन दाखिल किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^