पिता की पिटाई से हुई थी 12 साल के बेटे की मौत
16-Nov-2021 01:00 PM 4957
बिलासपुर। चार महीने पहले 12 साल के बालक की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने बताया कि उसका बेटा आए दिन घर से गायब रहता था। तीन दिन से गायब बेटे के मिलने पर उसने खाट में बांधकर पिटाई की थी। घायल बेटे की मौत के बाद वह पुलिस को गुमराह करता रहा। कोतवाली सीएसपी स्नेहिल साहू ने बताया कि 17 जुलाई 2021 को सिम्स(मेडिकल कालेज) से सूचना मिली कि लोखंडी निवासी जेक्स घृतलहरे(12) की संदिग्ध परिस्थिति मौत हो गई। इस पर सकरी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट मंे मृतक के शरीर में मारपीट के निशान मिलने की जानकारी दी गई। वहीं, उसके सिर में अंदरूनी चोटे को मौत का कारण बताया गया। इस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर स्वजन से पूछताछ की। इसमें पता चला कि जेक्स 14 जुलाई 2021 को घर से गायब हो गया था। 16 जुलाई को वह अपने घर के पास घूम रहा था। इसके देखकर जेक्स के पिता शिवा ने उसे आवाज दी। पिता को देखते ही जेक्स नदी की ओर भाग गया। इस पर शिवा ने जेम्स को लाने के लिए अपने बड़े बेटे को भेज दिया। जेम्स अपने छोटे भाई को पकड़कर ले आया। घर में शिवा ने अपने बेटे जेक्स को खाट में बांधकर डंडे से पिटाई की। इसके बाद वह आटो लेकर उसलापुर स्टेशन चला गया। मारपीट से जेक्स बेहोश हो गया। इसकी जानकारी पर वह हड़बड़ाते हुए घर की ओर आ रहा था। इस दौरान उसकी आटो पलट गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार वालों ने भी किया गुमराह जांच के दौरान मृतक की मां सीमा ने भी गुमराह किया। सीमा ने पुलिस को बताया कि जेक्स घर आकर पानी पीने के बाद सो गया था। वहीं, पीएम रिपोर्ट में पता चला कि उसके पेट में अधपचा चावल था। इस पर पुलिस ने सीमा से भी पूछताछ की। इसके बाद मामला स्पष्ट होता गया। died..///..12-year-old-son-died-due-to-beating-of-father-328545
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^