आईपीएस अधिकारियों के तबादले
23-Jun-2024 12:00 AM 7651
भोपाल, 22 जून (संवाददाता) मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लगभग आधा दर्जन अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुश्री सोनाली मिश्रा को इसी पद पर प्रशिक्षण विभाग पुलिस मुख्यालय की कमान सौंपी गयी है। पुलिस मुख्यालय में ही पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक पुलिस सुधार अशोक गोयल को मानव अधिकार आयोग भोपाल में पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। सिवनी पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार को पुलिस मुख्यालय भाेपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^