आजादी की गौरव यात्रा का अजमेर पहुंचने पर स्वागत
02-May-2022 10:17 PM 8648
अजमेर 02 मई (AGENCY) राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल की ओर से चलाई जा रही आजादी की गौरव यात्रा का आज सुबह अजमेर जिले की सीमा जवाजा के रावतमाला पहुंची। जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय, गुजरात प्रभारी डॉ रघु शर्मा, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, गौरव यात्रा के अजमेर प्रभारी राजस्थान स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र के अध्यक्ष मुमताज मसीह, राजस्थान केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने यात्रा की अगवानी की और कांग्रेसजनों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। यहां डॉ शर्मा को गौरव यात्रा का झंडा सौंपा गया। डॉ शर्मा ने बड़े गर्व के साथ झंडे को थामा। झंडा थमाने वालों में सेवादल के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी मधु गुरंग, प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत, भीम विधायक सुदर्शन रावत प्रमुख रहे। इस अवसर पर आयोजित आम सभा में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में फिरकापरस्ती ताकत, वैमनस्यता एवं नफरत का माहौल भाजपा पैदा कर रही है जबकि कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर सेवादल की यह गौरव यात्रा देश में सांप्रदायिक सद्भावना व सौहार्द का संदेश देते हुए आजादी की विरासत की जानकारी दे रही है। उल्लेखनीय है कि आजादी के नायकों को समर्पित सेवादल की यह गौरव यात्रा गुजरात के गांधी आश्रम सेशुरू होकर दिल्ली के राजघाट पर 1171 किलोमीटर चलकर पहुंचेगी। यह यात्रा अजमेर शहर में छह मई को आएगी। उसके बाद राजधानी जयपुर के लिए रवाना होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^