आखिरी मिनट के गोल की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ खेला
26-Oct-2022 07:18 PM 7948
जोहोर, 26 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने आखिरी मिनट में किये गये गोल की बदौलत सुल्तान जोहोर कप में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ 5-5 से ड्रॉ खेला। भारत के लिये अमनदीप ने 60वें मिनट में गोल करके मैच को ड्रॉ करवाया। इससे पहले बॉबी सिंह धामी (दूसरा), शारदा नंद तिवारी (आठवां, 35वां) और अरिजीत सिंह हुंडल (18वां मिनट) भारत के लिये गोल कर चुके थे। लायम हार्ट (तीसरा), जैक हॉलैंड (आठवां) जोशुआ ब्रूक्स (20वां, 41वां) और जेक लैम्बेथ (49वां मिनट) ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से योगदान दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^