आखिरी मिनट के गोल से जीता ऑस्ट्रेलिया
26-Nov-2022 05:24 PM 5467
एडिलेड, 26 नवंबर (संवाददाता) ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी मिनट में ब्लेक गोवर्स के गोल की बदौलत शनिवार को हॉकी टेस्ट शृंखला के पहले रोमांचक मुकाबले में भारत को 5-4 से मात दी। भारत के लिये आकाशदीप सिंह (10वां, 27वां, 59वां मिनट) ने तीन गोल किये, जबकि एक गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह (31वां मिनट) ने किया। ऑस्ट्रेलिया के गोल लैचलेन शार्प (5वां मिनट), नेथन एफ़रौम्स (21वां मिनट), क्रेग टॉम (41वां मिनट) और गोवर्स (57वां, 60वां मिनट) ने जमाये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^