आलिया भट्ट को पसंद आयी 12वीं फेल
16-Jan-2024 08:40 PM 8302
मुंबई, 16 जनवरी (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल बेहद पसंद आयी है।विदु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 12वीं फेल पिछले साल प्रदर्शित हुयी थी।फिल्म 12 वीं फेल में विक्रांत मैसी ने मुख्य भूमिका निभायी है। 12वीं फेल स्टूडेंट लाइफ पर आधारित फिल्म है, जिसमें उन छात्रों की कहानी दिखाई गयी है जो आईएएस और आईपीएस बनने की इच्छा लिए दिल्ली के मुखर्जी नगर आते हैं। कई सितारे फिल्म 12वीं फेल की तारीफ कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में आलिया भट्ट भी शामिल हो गई हैं। आलिया भट्ट ने हाल ही में फिल्म 12वीं फेल देखी है।आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर '12वीं फेल' का पोस्टर शेयर करते नोट लिखा और फिल्म के साथ-साथ पूरी कास्ट की तारीफ की। आलिया ने लिखा, सबसे खूबसूरत फिल्मों में से एक, जो मैंने कुछ समय में देखी है। बहुत बढ़िया परफॉर्मेंस। बहुत-बहुत खूबसूरत। विक्रांत मैसी आप बहुत शानदार है। मैं हैरान हूं।मेधा शंकर, मनोज की जर्नी में दिल और आत्मा। बहुत स्पेशल, फ्रेश और सभी चीजें दिल छू लेने वाली थीं। अनंतविजय, आउटस्टैंडिंग। आखिर में विधु विनोद चोपड़ा सर- यह फिल्म वाकई हिट है। बहुत मूविंग, इंस्पायरिंग और कम्प्लीट। फिल्म देखकर बहुत अच्छा लगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^