आलिया की गंगूबाई काठियावाड़ी 100 करोड़ के क्लब में हुयी शामिल
05-Mar-2022 03:57 PM 5346
मुंबई, 05 मार्च (AGENCY) बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनीं फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ठ की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में आलिया ,गंगूबाई काठियावाड़ी' की भूमिका में है। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ मुंबई के कमाठीपुरा के एक वेश्यालय की मैडम गंगूबाई कोठेवाली के जीवन से प्रेरित है और हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' के एक अध्याय पर आधारित है। फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 25 फरवरी रिलीज हुयी है। गंगूबाई काठियावाड़ी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 108 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। भंसाली प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'इतना सारा प्यार देने के लिए. थैंक यू. टिकट बुक कीजिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^