अक्षय और बी प्राक की जोड़ी फिर मचायेगी धूम!
05-Mar-2022 03:54 PM 2435
मुंबई, 05 मार्च (AGENCY) बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार और गायक बी प्राक की जोड़ी फिर धूम मचाती नजर आ सकती है। अक्षय कुमार और बी प्राक की जोड़ी एक और नए गाने में नजर आ सकती है। इससे पहले दोनों ने एक साथ फिलहाल और फिलहाल 2 म्यूजिक वीडियो के गाने में नजर आ चुके हैं। अक्षय ने सबसे पहले बी प्राक को फिल्म केसरी में गाने का मौका दिया था। बी प्राक का गाना तेरी मिट्टी बहुत पॉपुलर हुआ था। हाल ही में बी प्राक ने अक्षय की फिल्म बच्चन पांडे के लिए भी गाना गाया है। बताया जा रहा है कि बी प्राक और अक्षय ने मुलाकात की है और उन्होंने एक गाना बनाने का फैसला किया है जिससे वह अपनी इक्वेशन को आगे बढ़ा सकें। इस गाने को जल्द से जल्द शूट किया जाएगा। फिलहाल और फिलहाल 2 दोनों ही गानों में अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन नजर आई थीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^