आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना में पांच की मौत
01-Jan-2024 05:52 PM 5439
विजयवाड़ा, 01 जनवरी (संवाददाता) आंध्र प्रदेश में सोमवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच युवकों की मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उपनिरीक्षक नरसिम्हा राव ने बताया कि पहली दुर्घटना राज्य के प्रकाशम जिले में बेस्टावरिपेटा मंडल के पापयापल्ली गांव में आज उस वक्त हुयी, जब तीन युवक चाय पीने के लिए पांडिलपल्ली गांव स्थित टोल प्लाजा पर जा रहे थे। उसी दौरान, तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में पवन (20), श्रीनिवास (21) और राहुल (21) हैं। टक्कर के बाद, मोटरसाइकिल का पेट्रोल टैंक टूट गया और आग की लपटें उठने लगीं, जिससे बाइक जलकर खाक हो गई। इस घटना से संबंधित मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीजीएच भेज दिया है। एक अन्य दुर्घटना में एलुरु जिले में हुयी। यहां के पास अगिरिपल्ली मंडल के कनासनपल्ली गांव में एक कृषि कुएं में मोटरसाइकिल गिरने से दो युवकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। उपनिरीक्षक एन चांटीबाबू ने कहा कि तीनों युवक कनासनपल्ली गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद नुन्ना गांव जा रहे थे। सवार के बाइक पर नियंत्रण खो देने से बाइक एक कृषि कुएं में गिर गई। मृतकों में शेट्टी साई कुमार (24) और तलासेला कृष्णा चैतन्य (24) हैं। शव और मोटरसाइकिल कृषि कुएं से बरामद की गई। घायल व्यक्ति एन राकेश (25) को एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^