हिमाचल में कार के खाई में गिरने से तीन की मौत, एक घायल
01-Jan-2024 07:07 PM 7786
शिमला, 01 जनवरी (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश में नववर्ष का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया जब सुबह सवेरे कार दुर्घटना की खबर आई। जानकारी के अनुसार रामपुर में हादसा रविवार देर रात तकलेच के समीप खनोटू ढांक में पेश आया। वहाँ एक कार एचपी 27-0620 हादसे का शिकार हो गई। इस दुःखद हादसे के समय कार में चार युवक सवार थे जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे मे एक घायल भी हुआ है जिसका खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^