आंध्र विधानसभा में चुनाव के रुझानों में तेदेपा स्पष्ट बहुमत
04-Jun-2024 01:54 PM 2494
अमरावती, 04 जून (संवाददाता) आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनावों की मतगणना के रुझानों में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) ने एक सीट पर जीत दर्ज कर ली है और 131 सीटों पर बढ़त के साथ पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। अपराह्न 13:00 बजे तक प्राप्त रुझानों में तेदेपा एक सीट पर जीत के साथ 131 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं जन सेना 19 सीटों, के साथ दूसरे तथा वाईएसआर कांग्रेस 18 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सात सीटों पर बढ़त बनाये हुये है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^