उत्तराखंड में पांचों सीटों पर भाजपा आगे
04-Jun-2024 01:20 PM 6248
उत्तराखंड मतगणना देहरादून, 04, जून (संवाददाता) उत्तराखंड में मतगणना रूझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी पांच लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है। इसमें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट 1,78,358 मतों से अपने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के प्रकाश जोशी से आगे चल रहे है, जबकि टिहरी लोकसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पवार से भाजपा की माला राज लक्ष्मी शाह 61,147 मतों से आगे चल रही है। हरिद्वार में भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह से 31,456 मतों से और पौड़ी गढ़वाल में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलोनी अपने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के गणेश गोदियाल से 53,567 मतों से आगे हैं। जबकि अल्मोड़ा में भाजपा के अजय टम्टा कांग्रेस के प्रदीप टम्टा से 1,076,33 मतों से आगे हैं। सुमिताभ, संतोष वार्ता।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^