आप का दिल्ली मॉडल गोवा में नहीं चलेगा : अभिषेक मनु सिंघवी
06-Feb-2022 10:27 PM 4837
पणजी, 06 फरवरी (AGENCY) कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने रविवार को कहा कि आम आदमी पार्टी का दिल्ली विकास मॉडल गोवा में काम नहीं करेगा। उन्होंने कहा, “ आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले किये गए वादों को पूरा करने में असफल रही है। पार्टी ने 500 विद्यालयों का वादा किया गया था लेकिन हमें एक भी नहीं मिला, 20 नए डिग्री कालेजों का वादा किया गया था लेकिन सिर्फ एक तैयार हुआ। उन्होंने खुद ही माना कि नर्सरी कक्षा का केंद्रीकरण नहीं हो सकता।” श्री सिंघवी ने आगे कहा, “ पुराने वादे भी पूरे नहीं हुए हैं। जन लोकपाल आंदोलन का इतना शोर हुआ था मगर वह अब कहां है? वह पद अब भी खाली है। उन्होंने आठ लाख नौकरियां देने का वादा किया था मगर 500 भी नहीं दे सके। आप की नीति सीधी है- बड़े-बड़े वादे करो मगर काम कुछ न करो।” तृणमूल कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए श्री सिंघवी ने कहा कि उस जहाज पर बात करने से कोई फायदा नहीं जिसे तट से देखा ही न जा सके। उन्होंने कहा,“ क्या आप उस जहाज के बारे में चर्चा करेंगे जो ईरान में है और भारतीय तट से दिखती ही नहीं? तृणमूल उस जहाज की तरह है अस्थिर समंदर में गोवा से कोसों दूर है। उनके बारे में चर्चा करने के कोई फायदा नहीं। उन्हें इस तरह बर्ताव करने की जगह पहले ही हमसे जुड़ जाना चाहिए था।” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि गोवा की विकास दर सब से नीचे है और भाजपा शासनकाल में पर्यटन चौपट हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आरोप लगाया था कि यहां हर विभाग में भ्रष्टाचार है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^