आरएसएस प्रमुख ने लता मंगेशकर को बताया 'आनंदधन'
06-Feb-2022 10:32 PM 6953
नागपुर, 06 फरवरी (AGENCY) आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने करीब आठ दशकों तक अपनी सुरीली आवाज से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली प्रसिद्ध पार्श्व गायिका लता मंगेशकर को 'आनंदधन' बताया है। श्री भागवत ने रविवार को लता मंगेशकर के निधन पर अपने शोक संदेश में कहा, “ उनके निधन के बाद जो खालीपन आया है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है और इसकी पूर्ति नहीं जा सकती है।” उन्होंने कहा कि लता जी के निधन से जो क्षति हुई है, उसकी व्याख्या नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा, “ भगवान उनके परिवार को इस क्षति को सहने की शक्ति दें। मैं अपनी और आरएसएस की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^