आप के पब्लिसिटी स्टंट के कारण हुई मूसेवाला की मौत:जाखड़
29-May-2022 08:50 PM 2750
चंडीगढ़, 29 मई (AGENCY) हाल में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए नेता सुनील जाखड़ ने आज आरोप लगाया कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत आम आदमी पार्टी के पब्लिसिटी स्टंट के कारण हुई है। श्री जाखड़ मूसेवाला की हत्या पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सस्ते प्रचार के लिए सुरक्षा मुद्दों से छेड़छाड़ की गयी। दो दिन पहले ही पंजाब सरकार ने 424 लोगों की सुरक्षा घटाई थी जिनमें मूसेवाला की सुरक्षा भी शामिल थी। श्री जाखड़ ने कहा कि मूसेवाला की हत्या की घटना स्तब्ध करने वाली है। कांग्रेस नेता मूसेवाला की आज मानसा में गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^