पंजाब में कानून-व्यवस्था लड़खड़ा चुकी है: कैप्टन अमरिंदर
29-May-2022 08:43 PM 1969
चंडीगढ़, 29 मई (AGENCY) पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि पंजाब में कानून एवं व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा चुकी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की घटना को दिल दहलाने वाली करार देते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा चुकी है और अपराधियों को कानून का कोई डर बाकी नहीं रह गया है। इस बीच, पंजाब लोक कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि पिछले दो महीनों में गोलीबारी की कई घटनाएं हुई हैं लेकिन पंजाब सरकार हालात को गंभीरता से लेने के बजाय प्रचार के लिए लोगों की सुरक्षा घटा रही है। पार्टी ने सवाल किया है,“ यह हो क्या रहा है? पंजाब में कानून एवं व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा चुकी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^