आप पंजाब में नागपुर एजेंडा लागू करना चाहती है: परगट सिंह
03-Feb-2022 11:10 PM 8859
जालंधर, 03 फरवरी (AGENCY) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल पर जोरदार हमला करते हुए कांग्रेस नेता एवं पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने कहा कि वह राज्य में नागपुर का एजेंडा लागू करन की ताक में हैं। श्री सिंह ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली सरकार भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नीतियों की ही हिमायत करती आ रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जब अनुच्छेद 370 रद्द किया गया तो उसकी हिमायत आम आदमी पार्टी ने खुल कर की थी। इसी तरह तीन कृषि सुधार कानून जब मोदी सरकार ने लागू किये थे तो सबसे पहले दिल्ली विधानसभा ने उनको ओर आगे बढ़ाने के लिए संकल्प पास किया था। उन्होंने कहा कि लोगों को गारंटियों के भ्रमजाल में फंसाने वाले श्री केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं रहे। उन्होंने दिल्ली दंगों का ज़िक्र करते हुए कहा कि जब देश में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प आए हुए थे तो दिल्ली में अल्पसंख्यकों को सार्वजनिक तौर निशाना बनाया जा रहा था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^