भाजपा सत्ता में आई तो हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगेे: राजनाथ सिंह
04-Feb-2022 06:47 PM 5369
होशियारपुर, 04 फरवरी (AGENCY) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब में सत्ता में आई तो जिला स्तर पर मेडिकल कॉलेज खाेले जाएंगे, बेअदबी के आरोपियों को सजा दिलवाई जाएगी और नशीले पदार्थ की समस्या खत्म की जाएगी। वह यहां होशियारपुर से 70 किलोमीटर दूर दातारपुर (तलवारा) में अपनी पार्टी के प्रत्याशी रघुनाथ सिंह के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा हमेशा गुरु नानक देव के दिखाये मार्ग पर चलती रही है और यह राष्ट्र विकास के लिए ‘सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास, सबका प्रयास‘ नारे पर चलती है। रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने आरोप लगाया कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने पिछले चुनाव से पहले किये वादे पूरे नहीं किये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^