आरबीआई को नए स्वर्ण ऋण प्रतिबंधों पर पुनर्विचार करने की सलाह दें वित्त मंत्री: स्टालिन
28-May-2025 11:58 PM 1664
चेन्नई, 28 मई (संवाददाता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री सुश्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई) को ग्रामीण ऋण वितरण प्रणाली को बाधित करने वाले नए स्वर्ण ऋण प्रतिबंधों पर पुनर्विचार करने की सलाह देने का आग्रह किया। सुश्री निर्मला को लिखे पत्र में श्री स्टालिन ने आरबीआई (स्वर्ण संपार्श्विक के खिलाफ ऋण) दिशानिर्देश, 2025 में प्रस्तावित प्रतिबंधों पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सोना संपार्श्विक के बदले ऋण देने पर आरबीआई द्वारा जारी मसौदा निर्देशों के संबंध में तमिलनाडु की गंभीर चिंता व्यक्त की, जिसमें बैंकों को दो लाख रुपये तक के कृषि ऋण के लिए सुरक्षा के रूप में सोना स्वीकार करने से प्रतिबंधित करने की मांग की गई है। यह जरुरी है कि इसकी व्यावहारिक उपयोगिता और प्रचलित ग्रामीण ऋण वास्तविकताओं को ध्यान में रखते हुए, सोने को दो लाख रुपये तक के कृषि और संबद्ध ऋणों के लिए संपार्श्विक के रूप में स्वीकार किया जाना जारी रखा जाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^