शाह को जम्मू कश्मीर के लोगों के सवालों का जवाब देना चाहिए: कर्रा
28-May-2025 11:54 PM 7210
जम्मू, 28 मई (संवाददाता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जम्मू यात्रा से पहले जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने बुधवार को गृह मंत्री से पुंछ के सबसे अधिक पीड़ित लोगों सहित यहां के लोगों के सवालों का जवाब देने को कहा। श्री कर्रा ने कहा , “जम्मू कश्मीर के लोग जानना चाहते हैं कि गृह मंत्री को विशेष रूप से पुंछ जिले के सबसे अधिक पीड़ित लोगों तक पहुंचने में बीस दिन से अधिक समय क्यों लगा, जिन्होंने संपत्ति के नुकसान के अलावा भारी दर्द और पीड़ा का सामना किया। उनकी सरकार का कोई अन्य राष्ट्रीय नेता या केंद्रीय मंत्री प्रभावित लोगों के दर्द को साझा करने के लिए क्यों नहीं पहुंच सका।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^