आर्थिक तंगी के बावजूद 1.36 लाख कर्मचारियों को दी पुरानी पेंशनः सुक्खू
04-May-2024 07:12 PM 4626
शिमला, 04 मई (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने आर्थिक तंगी के बावजूद 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी है। श्री सुक्खू ने के सोलन जिला के नालागढ़ में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल कर लाखों सरकारी कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित किया है। आज चार हजार से ज्यादा कर्मचारी पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनपीएस के 9000 करोड़ रुपए अभी भी केंद्र सरकार के पास फँसे हैं, जिसे वापस पाने के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चार प्रतिशत मंहगाई भत्ता भी सरकारी कर्मचारियों को दे दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^