कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर शुरू किया डोर टू डोर प्रचार
04-May-2024 07:07 PM 4200
नाहन, 04 मई (संवाददाता) जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे हिमाचल प्रदेश के नाहन शहर में राजनीतिक गर्मी भी बढ़नी शुरू हो गई है। जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष व वार्ड नंबर 7 के पार्षद राकेश गर्ग (पपली) के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने डोर टू डोर प्रचार आरंभ कर दिया है। शनिवार को पपली ने अपनी टीम के साथ वार्ड नंबर-9 में डोर टू डोर प्रचार किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को कांग्रेस सरकार की डेढ़ साल की उपलब्धियों के अलावा आने वाले चुनावों के दृष्टिगत लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। गर्ग ने बताया कि पिछले तीन दिनों से वह डोर टू डोर प्रचार में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही शिमला संसदीय सीट के उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी भी प्रचार करने आएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^