आतंकवाद के खिलाफ अभियान के लिए देश सेना का आभारी: सचदेवा
09-May-2025 09:07 PM 8493
नयी दिल्ली 09 मई (संवाददाता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि देश का जन- जन ऑपरेशन सिंदूर के जरिये आतंकवाद पर ठोस प्रहार करने और उसके बाद आतंकवाद के संरक्षक पाकिस्तान के भारतीय सीमा पर हमलों का करारा जवाब देने के लिए भारतीय सेना का आभारी है। श्री सचदेवा ने शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से कहा,“आज देश का जो वातावरण है, उसमे हर दिल्लीवासी की भी सरकारी निर्देशों के पालन करने की जिम्मेदारी है और हमें अपने परिवार के साथ ही अपने बच्चों को भी जागरुक रखने की जरुरत है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^