मुफ्ती अबू बकर ने आतंकवाद के खिलाफ सरकार के रूख का समर्थन किया
09-May-2025 09:13 PM 4649
नयी दिल्ली, 09 मई (संवाददाता) पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव के बीच भारत के सर्वोच्च मुफ्ती शेख अबू बकर अहमद ने आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ सरकार के रुख और कार्रवाई का पुरजोर समर्थन किया है। मुफ्ती शेख अबू बकर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शुक्रवार को लिखे एक पत्र में देश की संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा में सरकार के रुख और सशस्त्र बलों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आतंकवाद को राष्ट्रीय स्थिरता, वैश्विक शांति और मानवीय गरिमा के लिए गंभीर खतरा करार दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत की कार्रवाई न केवल उसकी आंतरिक अखंडता के लिए आवश्यक है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सद्भाव के लिए भी महत्वपूर्ण है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^