मुंबई, 16 जनवरी (संवाददाता) बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक अभिषेक कपूर की नई फिल्म 'शराबी' की शूटिंग जल्द शुरू होगीअभिषेक कपूर की नई फिल्म के टाइटल की घोषणा हो गयी है।अभिषेक कपूर की नई फिल्म का टाइटल 'शराबी' होगा। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर हैंडल पर अभिषेक कपूर के अगले प्रोजेक्ट की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि अभिषेक कपूर की नई फिल्म का टाइटल अनाउंस कर दिया गया है। फिल्म का टाइटल 'शराबी' है और बाकी डिटेल्स की घोषणा जल्द ही की जाएगी। ये फिल्म जल्द शुरू होगी।...////...